शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bharat Mobility Global Expo 2027: कब शुरू होगा गाड़ियों का मेला? जानें तारीख, वेन्यू, टिकट और कंपनियों की पूरी लिस्ट
ऑटो

Bharat Mobility Global Expo 2027: कब शुरू होगा गाड़ियों का मेला? जानें तारीख, वेन्यू, टिकट और कंपनियों की पूरी लिस्ट

November 14, 2026


Bharat Mobility Global Expo 2027: ऑटो लवर्स के लिए खुशखबरी है. एक बार फिर दिल्ली में गाड़ियों का भव्य मेला लगने जा रहा है. भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 की तारीखें और डिटेल्स आधिकारिक तौर पर सामने आ गई हैं. 4 से 9 फरवरी 2027 तक नई दिल्ली में ये महाआयोजन होगा. ऑटो एक्सपो – द मोटर शो इसका सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा. SIAM, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और भारी उद्योग मंत्रालय के सहयोग से होने वाले इस शो में 50 से ज्यादा देशों के 1750 से अधिक एग्जिबिटर भाग लेंगे.

10 लाख से ज्यादा लोग आने वाले हैं. अबकी बार की थीम ‘Smarter Mobility for a Better Tomorrow’ रखी गई है. इस बार के ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन, सॉफ्टवेयर वाली नई गाड़ियां और भविष्य की तकनीकें देखने को मिलेंगी. पिछले एडिशन से भी बड़ा और रोमांचक अनुभव मिलने वाला है. आइए पूरी डिटेल जानते हैं.

कब और कहां जमेगा मेला

ऑटो एक्सपो भारत मंडपम में 4 से 9 फरवरी तक चलेगा. 4 और 5 फरवरी सिर्फ मीडिया और इंडस्ट्री वालों के लिए रिजर्व हैं. आम लोगों के लिए 6 और 7 फरवरी सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा, टिकट 300 रुपये प्रति व्यक्ति है. 8 और 9 फरवरी को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगा और टिकट सिर्फ 200 रुपये का होगा. यशोभूमि, द्वारका में भी कई शो 4 से 7 फरवरी तक चलेंगे.

कौन-कौन सी कंपनियां आएंगी

अभी तक कन्फर्म ब्रांड्स में अशोक लेलैंड, एथर, बीएमडब्ल्यू, बीवाईडी, होंडा, टाटा मोटर्स, हुंडई, किआ, मारुति सुजुकी, महिंद्रा, मर्सिडीज-बेंज, रेनो, टोयोटा, विनफास्ट और एमजी शामिल हैं. लिस्ट और बढ़ सकती है. लोगों को नई गाड़ियां, कॉन्सेप्ट कारें और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी करीब से देखने का मौका मिलेगा.

क्या-क्या देखने को मिलेगा

भारत मंडपम पर ऑटो एक्सपो के साथ टायर शो, बैटरी शो, साइकिल शो, मोबिलिटी टेक और स्टील पवेलियन भी होंगे. यशोभूमि में कंपोनेंट्स शो, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, एग्री मोबिलिटी, एयर मोबिलिटी और मेट्रो-अर्बन ट्रांजिट एक्सपो चलेंगे.

टिकट और रजिस्ट्रेशन

पिछली बार मुफ्त था, इस बार मामूली टिकट रखा गया है. रजिस्ट्रेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगा. जल्दी बुक कर लेना बेहतर रहेगा क्योंकि भीड़ बहुत होगी. टिकट खरीदना चाहते हैं, तो आपको कंपनी की आधिकारिक साइट पर नज़र बनाए रखनी होगी.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X