मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bijnor News:एक बाइक पर पांच युवकों की स्टंटबाजी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल – Five Youths Perform Stunts On A Single Bike; Video Goes Viral On Social Media
बिजनौर

Bijnor News:एक बाइक पर पांच युवकों की स्टंटबाजी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल – Five Youths Perform Stunts On A Single Bike; Video Goes Viral On Social Media

November 17, 2026


Five youths perform stunts on a single bike; video goes viral on social media

नगीना में बाइक पर सवार होकर स्टंट करते जाते पांच युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब

-बढ़ापुर मार्ग का बताया जा रहा है वायरल वीडियो, लोगों ने मांग की उठाई मांग

नगीना। एक बाइक पर पांच युवकों के सवार होकर स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नगीना-बढ़ापुर मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में पांच युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक युवक बाइक के पीछे लटका हुआ दिखाई दे रहा है।

युवकों की यह लापरवाही सड़क हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। यातायात नियमों को ताक पर रखकर की जा रही इस तरह की हरकत से न केवल युवकों की जान खतरे में पड़ रही है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ आलोक सिंह का कहना है कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X