शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिजनौर

Bijnor News:बिजनौर में मिले डेंगू संक्रमित दो नए मरीज – Two New Dengue-infected Patients Found In Bijnor

November 11, 2026


– जिले में इस साल सात डेंगू संक्रमित मरीज मिल चुके हैं

– टीम ने संक्रमित मरीजों के घर के आसपास कराया एंटी लार्वा का छिड़काव

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिले में डेंगू संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। चांदपुर शहर निवासी 50 वर्षीय महिला और जलीलपुर निवासी 30 वर्षीय युवक की एलाइजा जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

सहायक मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि जिले में डेंगू संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। एलाइजा जांच में दोनों के डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों संक्रमित मरीजों के घर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही घरों और आसपास मच्छरों के पनपने की आशंका वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। विभाग की ओर से लोगों को घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने और साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया। टीम ने कूलर, गमलों, पुराने टायरों और अन्य बर्तनों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।

—

वर्जन::

जिले में डेंगू के नए मामले सामने आए हैं। दोनों मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। बुखार आने पर चिकित्सक से परामर्श लें और उपचार कराएं। – मंजूषा गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X