Budaun News:गंगा में डूबी किशोरी, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटीं – Teenage Girl Drowns In The Ganga; Divers And Sdrf Teams Engaged In Search Operations
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चंगासी निवासी 15 वर्षीय किशोरी रेशमा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे चितरी गंगा घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूब गई। बहन को डूबता देख उसे बचाने पहुंची किशोरी भी तेज बहाव की चपेट में आ गई।
बहन संध्या किसी तरह गंगा से बाहर निकल आई, लेकिन रेशमा का कोई पता नहीं चला। गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक सुराग नहीं मिला। गांव चंगासी निवासी रेशमा (15) पुत्री गंगाधर परिवार के साथ गंगा स्नान करने चितरी गंगा घाट गई थी। स्नान करने के बाद दोनों बहनें गंगा से जल लेने पहुंचीं। इसी दौरान संध्या का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। बहन को डूबता देख रेशमा उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी, लेकिन उसका भी पैर फिसल गया। इससे वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगी। संध्या किसी तरह बाहर निकल आई, लेकिन रेशमा बहाव के साथ दूर चली गई। सीओ दातागंंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी की तलाश शुरू की। देर शाम तक गंगा में सर्च अभियान जारी रहा।
