रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बदायूं

Budaun News:गांव वीरमपुर फतेहपुर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव – The Body Of An Elderly Man Was Found Hanging From A Tree In The Village Of Veerampur, Fatehpur

November 24, 2026


बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरमपुर फतेहपुर में ओमकार यादव (60) का शव लापता होने के बाद सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के भतीजे केवल ने चाची पर हत्या का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। गांव में जमीन को लेकर विवाद की चर्चा है।

मृतक के भतीजे केवल ने बताया कि ओमकार ने करीब 25 साल पहले तहेरे भाई नन्नू यादव की मौत के बाद उनकी पत्नी कांति देवी से शादी कर ली थी। कांति देवी के पहले चार बच्चों में दो बेटे और बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। इसके बाद वह ओमकार के साथ रहने लगीं। ओमकार ने अपनी चार बीघा जमीन में से दो बीघा जमीन पत्नी कांति देवी के नाम करा दी और दो बीघा अपने नाम रखी।

रविवार की रात वह घर से लापता हो गए। सोमवार सुबह गांव के ही वीरपाल के खेत में रस्सी के सहारे फंदे से लटका उनका शव मिला। पत्नी ने शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवा लिया। कुछ समय बाद पहुंचे भतीजे केवल ने डायल 112 पर फोन कर ओमकार की हत्या करने का आरोप उनकी पत्नी कांति देवी पर लगाया।

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मृतक के भतीजे की ओर से तहरीर थाने पर प्राप्त हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर तहरीर के आधार पर जांच कराई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X