रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बदायूं

Budaun News:नलकूपों से सामान चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज – Case Registered Regarding Theft Of Equipment From Tubewells

November 21, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 21 Nov 2026 01:49 AM IST

Case registered regarding theft of equipment from tubewells

कुंवरगांव। किसानों के नलकूपों से सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों ने 14 नवंबर की रात नौ नलकूपों को निशाना बनाकर बिजली की केबल, स्टार्टर और बैटरियां चोरी कर ली थीं। इसके अलावा शिवकुमार मौर्य के खेत पर बने कमरे का ताला काटकर झटका मशीन और बैटरी भी चोरी की थी। चोरी की घटनाओं से प्रभावित किसानों ने सामूहिक रूप से एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। किसानों का कहना था कि नलकूपों से जरूरी उपकरण चोरी होने के कारण फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि पुलिस ने किसानों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X