रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:गुरुनानक प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी में गूंजे गुरबाणी के शब्द – Hymns From The Gurbani Resonated During The Morning Procession (prabhat Pheri) Held On The Occasion Of Guru Nanak Prakash Utsav
बुलंदशहर

Bulandshahar News:गुरुनानक प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी में गूंजे गुरबाणी के शब्द – Hymns From The Gurbani Resonated During The Morning Procession (prabhat Pheri) Held On The Occasion Of Guru Nanak Prakash Utsav

November 24, 2026


Hymns from the Gurbani resonated during the morning procession (prabhat pheri) held on the occasion of Guru Nanak Prakash Utsav.

अनूपशहर में गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु। संवाद

अनूपशहर। गुरुनानक देवजी महाराज के प्रकाशोत्सव को लेकर कस्बे में सिख समाज की ओर से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा सातवीं पातशाही हरिराय साहब से प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी में गुरबाणी और वाहेगुरु-सतनाम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु कीर्तन करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे।

प्रभातफेरी मोहल्ला मदारगेट से शुरू होकर नेहरूगंज, अलीगढ़ बस स्टैंड होते हुए गांव लच्छमपुर पहुंची। इसमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल रहे। श्रद्धालु खड़ताल और मजीरे बजाते हुए शब्द कीर्तन करते चल रहे थे। प्रभातफेरी के समापन पर गुरबाणी का पाठ और शब्द कीर्तन किया गया। साथ ही गुरुनानक देव जी महाराज के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर चर्चा की गई। परनीत कौर के आवास पर भी नाम चर्चा हुई।

गुरुद्वारा सातवीं पातशाही हरिराय साहब में निशान साहिब चढ़ाया गया। इसके साथ ही गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू हुआ। मंगलवार को अखंड पाठ का समापन होगा। इसके बाद शाम को पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी है। प्रभातफेरी में मोहित रावल, निशांत शर्मा, खेम सिंह, रेवती सिंह, प्रीति कौर, दशमीत कौर, रविंद्र कौर, राम भगवान सिंह, विजय कौर, बीना रावल मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X