सीजी: 35 लाख के इनामी छह माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर पुलिस के सामने छोड़ी हिंसा की राह
बीजापुर में 35 लाख रुपये के इनामी छह माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें उड़ीसा में सक्रिय चार और पश्चिम बस्तर डिवीजन के दो कैडर शामिल हैं। शासन की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
