कोरबा: गैरेज में रिपेयरिंग के दौरान पल्सर बाइक में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक
बाइक रिपेयरिंग के दौरान पल्सर में अचानक आग लग गई। किक मारते ही चिंगारी उठी और देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई। आग को दूसरी बाइकों तक फैलने से रोकने के लिए मिस्त्री ने जलती बाइक को गैरेज से बाहर निकाला।
