सीजी: एसईसील अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में निकला 6 फीट लंबा सांप,मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा
एसईसील अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 6 फीट लंबा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर जितेंद्र सारथी की वन्यजीव रेस्क्यू टीम ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। इसी दिन बलगी में एक घर से भी 5 फीट लंबे सांप का रेस्क्यू किया गया।
