एमपी: मुरैना में मकान से 45 पेटी अवैध शराब बरामद, कीमत दो लाख रुपये; मुख्य आरोपी फरार
मुरैना में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मकान से 45 पेटी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
