टीकमगढ़ में एसआई की अभद्रता पर हंगामा: एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे हिंदूवादी संगठन; राजवीर यादव लाइन हाजिर
टीकमगढ़ के कटरा बाजार में दुर्गा पंडाल लगाने के दौरान सब इंस्पेक्टर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगने के बाद हंगामा हो गया। विरोध में विहिप, बजरंग दल और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया।
