Cg:बहू ने कहा- जहां मिले वहीं थूक देते हो, गुस्से में ससुर ने चाकू से पेट पर किया वार, हत्या की धमकी भी दी – Daughter-in-law Said, “you Spit Wherever You Want…” Angry Father-in-law Attacked Her In The Abdomen With A Kni

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
November 1, 2026

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
छत्तीसगढ़ में घर में गुटखा खाकर जगह-जगह थूकने से मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। इस मामूली बात से नाराज हुए ससुर ने बहू पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के पेट और हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आरोपी ने महिला को दोबारा मारने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, परिजनों ने समय रहते बीच-बचाव कर महिला की जान बचा ली। मामले में चंदनू पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक घटना 14 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे चंदनू थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी की है। बताया गया कि ताजेश्वरी घृतलहरे अपने ससुर गोविंद घृतलहरे को घर में गुटखा खाकर इधर-उधर थूकने से मना कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर गोविंद ने कथित तौर पर बहू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने घर में रखी सब्जी काटने वाली धारदार वस्तु उठाई और ताजेश्वरी के पेट पर हमला कर दिया। महिला ने बचने की कोशिश की, जिसमें उसके हाथ की उंगली में भी चोट आई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोककर महिला को बचाया। इसके बावजूद आरोपी दोबारा हमला करने के लिए दौड़ा और धमकी दी कि वह उसे जान से मारकर ही जेल जाएगा। घायल ताजेश्वरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा ले जाया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 109, 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी गोविंद घृतलहरे (65) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने हमला करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल धारदार वस्तु और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। इसके बाद 15 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
November 8, 2026
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विस्तार बेमेतरा जिले के खम्हरिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हॉकी स्टिक और धारदार हथियार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित […]
November 8, 2026
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के गाड़ाडीह गांव में पैसों के विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। शराब के नशे में धुत एक युवक ने खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपने ही नाना-नानी पर लोहे के तवे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में नानी के […]
November 8, 2026
बेमेतरा जिले के तीन चर्चित ब्लाइंड मर्डर मामलों का अब तक खुलासा नहीं होने पर डीआईजी रामकृष्ण साहू ने आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। दो मामलों में मृतक और मृतिका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जबकि तीनों मामलों में आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामले […]
