Chamba News:एनएचपीसी अधिकारियों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर शुरू – Yoga Training Camp Begins For Nhpc Officials
बनीखेत (चंबा)। योग मानव विकास ट्रस्ट के परिसर में 18 से 20 नवंबर तक एनएचपीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आरोग्यम-योग और ध्यान के माध्यम से स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर आधारित शिविर में देशभर से 25 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
ट्रस्ट की अध्यक्ष किरण डोडेजा और निदेशक एसके डोडेजा के सहयोग से यह शिविर हो रहा है। इसमें एनएचपीसी के विभिन्न कार्यालयों से अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान, योगनिद्रा, संतुलित आहार और एक्यूप्रेशर की जानकारी दी जा रही है।
