शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रायगढ़:जंगल में जन्मे हाथी के बच्चे की इंसानों की तरह मनाई छठी, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर किया आयोजन – In Raigarh, A ‘chhatti’ (a Traditional Post-birth Celebration) Was Held For An Elephant Calf, Following The Sa
रायगढ़

रायगढ़:जंगल में जन्मे हाथी के बच्चे की इंसानों की तरह मनाई छठी, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर किया आयोजन – In Raigarh, A ‘chhatti’ (a Traditional Post-birth Celebration) Was Held For An Elephant Calf, Following The Sa

November 19, 2026


In Raigarh, a 'chhatti' (a traditional post-birth celebration) was held for an elephant calf, following the sa

पूरे गांव ने मनाई छठी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अनूठी घटना सामने आई है। क्रोंधा गांव के ग्रामीणों ने 2 नवंबर की रात जन्मे हाथी शावक की छठी मनाई। यह आयोजन इन्सानों की तर्ज पर विधि-विधान से किया गया, जिसमें वन अमला भी शामिल हुआ।

धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के क्रोंधा जंगल के कक्ष क्रमांक 454 RF में हथिनी ने शावक को जन्म दिया था। 3 नवंबर को इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने शावक के जन्मोत्सव की खुशी में छठी मनाने का निर्णय लिया। इसके लिए ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया। 15 दिन बाद क्रोंधा गांव के बांध के पास हिंदू मान्यता के अनुसार यह आयोजन हुआ।

इस दौरान ग्रामीणों ने साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया। रायगढ़ जिले के घने जंगलों में हाथियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जाता है। यहां हाथी मानव द्वंद्व के बीच कभी हाथी तो कभी इन्सानों की मौत भी होती है। इसके बावजूद कई गांवों में जंगली हाथियों के प्रति प्रेम देखा जा सकता है।

शावक की वर्तमान स्थिति

वर्तमान में नन्हा शावक अपनी मां और दल के 46 अन्य हाथियों के साथ है। यह दल कोयलार बीट में विचरण कर रहा है। धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 130 हाथी अलग-अलग दलों में हैं। इनमें 40 नर, 65 मादा और 25 शावक शामिल हैं।

पहले भी हुए ऐसे आयोजन

इससे पहले भी ऐसे आयोजन हो चुके हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा रेंज के ससकोबा परिसर में सितंबर में एक शावक का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी के अवसर पर जन्मे इस शावक का जन्मोत्सव 15 दिन बाद धूमधाम से मनाया गया था। उस समय भी ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने नन्हे शावक के स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना की थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X