शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उधमपुर

Udhampur News:कूरियर सेवाओं के जरिए नशे की तस्करी रोकने के लिए प्रशासन सख्त, संचालकों को दिए दिशा-निर्देश – Jammu Kashmir News

November 19, 2026


उधमपुर। जिले में कूरियर सेवाओं के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीसी) प्रेम सिंह ने बुधवार को जिले में कार्यरत कूरियर सेवा संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में एडीसी ने कहा कि कूरियर सेवाओं का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किए जाने की आशंका को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने सभी कूरियर संचालकों को पार्सल की बुकिंग, छंटाई, रखरखाव और वितरण के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से दवाइयों, स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट्स और अन्य संदिग्ध वस्तुओं से संबंधित पार्सलों की सावधानीपूर्वक जांच एवं निगरानी करने पर जोर दिया। एडीसी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी पार्सल या खेप को लेकर संदेह होता है तो इसकी सूचना बिना किसी देरी के टास्क फोर्स और संबंधित अधिकारियों को दी जाए।

प्रेम सिंह ने कहा कि कूरियर सेवाओं के माध्यम से होने वाली गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए पार्सलों का उचित सत्यापन और प्रभावी निगरानी बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी कूरियर संचालकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और नशे की तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X