शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chamba News:हरदासपुरा और मुगला में लीक पेयजल पाइपों की मरम्मत शुरू – Repair Of Leaking Drinking Water Pipes Started In Hardaspura And Mughala
चंबा

Chamba News:हरदासपुरा और मुगला में लीक पेयजल पाइपों की मरम्मत शुरू – Repair Of Leaking Drinking Water Pipes Started In Hardaspura And Mughala

November 1, 2026


Repair of leaking drinking water pipes started in Hardaspura and Mughala

चंबा के हरदासपुरा में सड़क पर लीक हो रही पानी की पाईप को ठीक करते विभागीय कर्मचारी। संवाद।

चंबा। हरदासपुरा और मुगला में पेयजल पाइपों की लीकेज ठीक करने के लिए जल शक्ति विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार को विभागीय कर्मचारी सड़क की खोदाई कर जमीन के भीतर बिछे पाइपों को दुरुस्त करते नजर आए।

लीकेज के कारण पानी घरों तक पहुंचने के बजाय रास्ते में ही व्यर्थ बह रहा था, जिससे लोगों को पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही थी। विभाग की ओर से प्रभावित स्थानों पर खुदाई कर पाइपों की वेल्डिंग के माध्यम से मरम्मत की जा रही है। इससे पानी की बर्बादी रोकने और आपूर्ति सुचारु करने में मदद मिलेगी।

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क के नीचे लीक हो रही पाइपों को ठीक करवाया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा रहा है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X