बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चमोली

Chamoli News:पांडव परिवार ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ किया नृत्य – The Pandava Family Danced While Carrying Weapons

November 18, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

Updated Tue, 17 Nov 2026 05:30 PM IST

The Pandava family danced while carrying weapons.

गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के समीप गंगोलगांव में इन दिनों पांडव नृत्य का आयोजन चल रहा है। सोमवार को पांडव परिवार ने ढोल-दमाऊं की थाप पर अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य किया। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवासी ग्रामीण भी अपने गांव पहुंचे हैं। लंबे समय बाद गांव में आयोजित धार्मिक आयोजन से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन पांडव परिवार अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य कर रहे हैं। साथ ही घर-घर जाकर अपने भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं। अध्यक्ष प्रेम सिंह, हरीश रावत और अनिल रावत का कहना है कि इस तरह के आयोजन अपनी संस्कृति, परंपराओं और देवभूमि की धार्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X