Champawat News:पीएम श्री जीआईसी में बन रहे चार नए कक्षा कक्ष, पठन पाठन होगा बेहतर – Four New Classrooms Are Being Built At Pm Shri Gic, Which Will Improve The Teaching And Learning Environment
चंपावत। नगर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत में चार नए कक्षा-कक्षों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) की ओर से करीब 1.28 करोड़ की लागत से कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए कक्षा-कक्ष बनने से विद्यार्थियों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिलने की उम्मीद है।
