शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandauli News:चार महीने में दूसरी बार टावर पर चढ़ा युवक, सपा नेताओं पर पैसे न देने का लगाया आरोप – Young Man Climbs The Tower For The Second Time In Four Months, Accuses Sp Leaders Of Not Giving Him Money
चंदौली

November 8, 2026

Young man climbs the tower for the second time in four months, accuses SP leaders of not giving him money

बक्सा बधवारेबीर के पास मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। संवाद

नौपेड़वा बाजार के उत्तर मई रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने लगे करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर शनिवार दोपहर मोहम्मदपुर गांव निवासी भूप यादव (40) चढ़ गया। दो सपानेताओं पर दो लाख रुपये न देने का आरोप लगाते हुए उसने रुपये दिलाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया। दोपहर 12 बजे के बाद टावर पर चढ़ा भूप यादव सपा के दो पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करता रहा। वह उच्चाधिकारियों से रुपये दिलाने का लिखित आश्वासन मांग रहा था। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई थी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम उसे सुरक्षित उतारने में जुटी थी। शाम करीब छह बजे युवक को टावर से नीचे उतार लिया गया। बताया कि वह चार माह में दूसरी बार टावर पर चढ़ा था।

बक्सा बधवारेबीर के पास मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। संवाद

बक्सा बधवारेबीर के पास मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X