Chitrakoot News:प्रेम प्रसंग की पंचायत में मारपीट, प्रधान घायल – Scuffle Breaks Out During A Panchayat Meeting Regarding A Romantic Affair; Village Head (pradhan) Injured
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर बुलाई गई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में युवक के पिता प्रधान के सिर में चोट आई।
कुछ महीने पहले युवक-युवती के प्रेम प्रसंग पर विवाद हुआ था, तब पुलिस ने समझौता कराया था। युवती बाद में अपने नाना-नानी के पास चली गई, जिस पर युवक पक्ष ने उसे रुपये लेकर बेचने का आरोप लगाया। युवती के घर लौटने पर युवक के साथ जाने से इन्कार करने पर यह पंचायत बुलाई गई थी।
गोविंद नगर निवासी छोटू ने आरोप लगाया कि पंचायत में तीन लोगों ने विवाद कर उसके पिता प्रधान की पिटाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर सीएचसी में जांच कराई। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने पंचायत में विवाद की पुष्टि की। (संवाद)
