Chandauli News:हनुमान जी ने उजाड़ी अशोक वाटिका, अक्षय कुमार किया वध – Hanuman Ji Laid Waste To The Ashoka Vatika And Slew Akshaya Kumara

सैयदराजा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत:-जागरूक पाठक
November 5, 2026

सैयदराजा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत:-जागरूक पाठक
सैयदराजा। स्थानीय नगर पंचायत के रामलीला मैदान में 133 वर्ष पुरानी श्रीरामलीला में मंगलवार की रात सीता की खोज, अक्षय कुमार वध और लंका दहन लीला का मंचन किया गया। हनुमान के पराक्रम और सोने की लंका को जलाने का दृश्य देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे।
जय श्री काशी विश्वनाथ रामलीला मंडल लोहता (काशी) के कलाकारों ने अपने अभिनय से रामभक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
लीला का आरंभ सुग्रीव की ओर से हनुमान सहित वानर सेना को माता सीता की खोज में चारों दिशाओं में भेजने से हुआ। दक्षिण दिशा में समुद्र किनारे पहुंचे हनुमान की भेंट जटायु के भाई संपाती से होती है। संपाती उन्हें सीता के लंका स्थित अशोक वाटिका में होने की जानकारी देते हैं। इसके बाद हनुमान समुद्र पार कर अशोक वाटिका पहुंचते हैं और माता सीता को भगवान श्रीराम की दी हुई मुद्रिका दिखाकर अपना परिचय देते हैं। श्रीराम का संदेश सुनकर माता सीता भावुक हो जाती हैं।
इसके बाद हनुमान अशोक वाटिका के फल खाने लगते हैं और पूरी वाटिका उजाड़ देते हैं। रावण अपने पुत्र अक्षय कुमार को उन्हें पकड़ने के लिए भेजता है। घमासान युद्ध में हनुमान उसका वध कर देते हैं। इसके बाद मेघनाद से युद्ध होता है।
वह ब्रह्मफांस का प्रयोग करता है, जिसके सम्मान में हनुमान स्वयं को बंधवा लेते हैं। रावण के दरबार में विभीषण दूत वध को नीति विरुद्ध बताते हैं, लेकिन रावण उनकी बात अनसुनी कर हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है। हनुमान जलती पूंछ से पूरी लंका में आग लगा देते हैं।
November 13, 2026
कैंट रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़। विस्तार कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पास चौरीचौरा एक्सप्रेस (15003) के चार एसी कोच पटरी से उतरने और मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड पर निर्माणाधीन ट्रैक की मिट्टी धंसने से प्रभावित रेल यातायात का असर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। नई दिल्ली और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आने वाली 11 […]
November 13, 2026
घाटों पर नालों की गंदगी विस्तार एक तरफ छठ महापर्व की तैयारियां चल रही हैं तो दूसरी तरफ गंगा में गिर रहे नालों का गंदा पानी पर्व की पवित्रता और नदी की स्वच्छता पर सवाल खड़े कर रहा है। पड़ाव के बहादुरपुर से अवधूत भगवान राम घाट तक महज 500 मीटर के दायरे में चार […]
November 13, 2026
वाराणसी कोर्ट। – फोटो : Amar Ujala विस्तार आठ माह की गर्भवती महिला की रक्त जांच रिपोर्ट देने में बरती गई घोर लापरवाही और टालमटोल के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने वाराणसी के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी समेत चार स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश […]
