रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:अगमबीर सिंह और आर्यवीर सिंह ग्रेवाल जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप के बने विजेता – Agambir Singh And Aryaveer Singh Grewal Emerge As Winners Of The Junior Golf Championship
चंडीगढ़

Chandigarh News:अगमबीर सिंह और आर्यवीर सिंह ग्रेवाल जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप के बने विजेता – Agambir Singh And Aryaveer Singh Grewal Emerge As Winners Of The Junior Golf Championship

November 26, 2026


गोल्फ एक्सपर्ट्स ने किया आयोजन, विभिन्न कैटेगरी में हुए मुकाबले

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। गोल्फ एक्सपर्ट्स की ओर से आयोजित अठारहवीं जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप मंगलवार को पीकेएल गोल्फ क्लब में किया गया। इसमें ट्राइसिटी के युवा गोल्फ खिलाड़ियों ने शिरकत करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न कैटेगरी में मुकाबले खेले गए। कैटेगरी ए (बॉयज) में विजेता- अगमबीर सिंह रहे वहीं उपविजेता अंशुमान पांडे बने। कैटेगरी (बॉयज) में आर्यवीर सिंह ग्रेवाल विजेता और शिव शंकर मंडल उपविजेता बने। कैटेगरी सी में बॉयज में विष्णु मंडल विजेता और गर्ल्स में समायरा रंधावा उपविजेता बनी। कैटेगरी डी (बॉयज) में सौरव शर्मा विजेता और रोजरान वीर सिंह संधू उपविजेता बने। कैटेगरी ई (बॉयज) में आदिल खन्ना विजेता बने। कैटेगरी एफ (बॉयज) में राजरीत सिंह विजेता और पार्थ उपविजेता बने। वहीं स्पेशल प्राइज में नियरेस्ट टू द पिन में शिव शा विजेता बने।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X