रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:खरड़ में कार सवार युवक पर फायरिंग, पीजीआई में भर्ती – Youth In A Car Fired Upon In Kharar; Admitted To Pgi
चंडीगढ़

Chandigarh News:खरड़ में कार सवार युवक पर फायरिंग, पीजीआई में भर्ती – Youth In A Car Fired Upon In Kharar; Admitted To Pgi

November 22, 2026


Youth in a car fired upon in Kharar; admitted to PGI

खरड़। भागोमाजरा टोल प्लाजा पार करने के बाद गांव रुड़की पुख्ता के पास शुक्रवार रात करीब दो बजे कार सवार गुरुग्राम निवासी उदित कटारिया पर फायरिंग कर दी गई। गोली उसके बाएं कूल्हे में लगी। घायल का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। उदित अपने दोस्त लक्ष्य के साथ मोरिंडा के लक्की ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। रास्ते में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 6-7 युवकों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गोलियां चला दीं। एक गोली कार के पिछले टायर में भी लगी। थाना घड़ूंआं पुलिस ने घायल के बयानों पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X