रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:गीगेमाजरा की दूध उत्पादक सभा ने सदस्यों में बांटा मुनाफा – Gigemajra Milk Producers Society Distributed Profits Among Its Members

November 29, 2026


लांडरां/बनूड़। गीगेमाजरा दूध उत्पादक सहकारी सभा ने अपने 35 सदस्यों को 1 लाख 10 हजार रुपये की मुनाफे की राशि वितरित की। कुलदीप सिंह 15,360 रुपये का मुनाफा हासिल कर प्रथम, बलजीत सिंह 9 हजार रुपये का मुनाफा लेकर दूसरे और सूबेदार अमरीक सिंह 7 हजार रुपये की राशि हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। मिल्क प्लांट मोहाली की ओर से पहुंचे हरप्रीत सिंह और सुपिंदर सिंह ने दूध उत्पादकों को प्लांट की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। सभा के अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह गीगेमाजरा ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर सभा की कमेटी के सदस्य ज्ञान सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरबिंदर सिंह और हरमीत कौर भी मौजूद थे।

फोटो कैप्शन: गीगेमाजरा में दूध उत्पादकों को मुनाफे की राशि वितरित करते हुए बिक्रमजीत सिंह और अन्य।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X