शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:चंडीगढ़ की विरासत पर चोरों की नजर, 3,000 कवर खतरे में – Thieves Eye Chandigarh
चंडीगढ़

Chandigarh News:चंडीगढ़ की विरासत पर चोरों की नजर, 3,000 कवर खतरे में – Thieves Eye Chandigarh

November 10, 2026


चंडीगढ़। ली कॉर्बूजिए के डिजाइन किए हेरिटेज मैनहोल कवर चोरों के निशाने पर हैं। सेक्टर-45 और 46 में चोरी की घटनाओं के बाद नगर निगम छह पुलिस शिकायतें दर्ज करा चुका है। शहर में ऐसे 3,000 से अधिक कवर मौजूद हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में संभावित कुल कीमत 900 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इनकी सुरक्षा के लिए एडवोकेट अजय जग्गा ने प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

प्रशासक की एडवाइजरी काउंसिल और हेरिटेज आइटम प्रोटेक्शन सेल के सदस्य जग्गा के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय नीलामियों में एक कवर की कीमत 15 से 30 लाख रुपये तक बताई जाती है। उन्होंने सभी कवरों का भौतिक सत्यापन, डिजिटल इन्वेंट्री और विशिष्ट पहचान संख्या जारी करने का सुझाव दिया है। साथ ही आरएफआईडी चिप लगाने और इन्हें आर्ट ट्रेजर घोषित कर विशेष संरक्षण देने की मांग की है, ताकि चोरी और अवैध तस्करी रोकी जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X