Chandigarh News:चित्रकार अर्पिता सिंह की कला और जीवन पर हुई चर्चा – A Discussion On The Art And Life Of Painter Arpita Singh
चंडीगढ़। पंजाब ललित कला अकादमी ने पंजाब कला परिषद के सहयोग से शुक्रवार को पंजाब कला भवन, सेक्टर-16 में प्रसिद्ध चित्रकार अर्पिता सिंह के जीवन और कला पर विचार-चर्चा करवाई। इसमें गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट के पूर्व प्रिंसिपल प्रेम सिंह मुख्य अतिथि रहे। कला इतिहासकार किशोर सिंह और सिद्धार्थ ने उनकी कलाकृतियों में सामाजिक अनुभवों और भावनात्मक संवेदनाओं को प्रमुखता से रेखांकित किया। चिंतक अमरजीत ग्रेवाल ने उनकी पेंटिंग्स का आलोचनात्मक विश्लेषण किया। पंजाब कला परिषद के चेयरमैन स्वर्णजीत सिंह सवी ने कला को समाज को समझने का सशक्त माध्यम बताया। वक्ताओं ने कहा कि अर्पिता सिंह की चित्रकारी में मानवीय जीवन, सामाजिक यथार्थ और समाज से जुड़े सरोकारों की झलक मिलती है। संवाद
