शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:महिला समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा की नई मुहिम शुरू – Bjp Launches New Initiative To Address Women’s Issues
चंडीगढ़

Chandigarh News:महिला समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा की नई मुहिम शुरू – Bjp Launches New Initiative To Address Women’s Issues

November 4, 2026


मनीमाजरा। शिवालिक एन्क्लेव में भाजपा नेत्री नीतिका गुप्ता की ओर से आयोजित बैठक में करीब 60 महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याएं रखीं। भाजपा चंडीगढ़ महिला मोर्चा की इस मुहिम में नीतिका को अहम जिम्मेदारी दी गई है। सक्रिय सदस्य और समाजसेविका नीतिका दिवंगत पार्षद देशराज गुप्ता की पुत्रवधू हैं। उनके पति विकास गुप्ता भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

महिला मोर्चा प्रभारी अरुण सूद और जिला प्रधान के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान को मेयर सौरभ जोशी ने भी समर्थन दिया है। उन्होंने नीतिका को हरसंभव सहयोग और अधूरे विकास कार्य पूरे करवाने का भरोसा दिलाया। मेयर ने महिलाओं से अपनी समस्याएं नीतिका के माध्यम से उन तक पहुंचाने की अपील की, ताकि उनका तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर महिलाओं की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करवाना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X