शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:सब सेट है… निगम की कार्रवाई के एक घंटे बाद फिर सज गईं दुकानें – Everything Is Set… Shops Were Back In Place Just An Hour After The Municipal Corporation’s Action
चंडीगढ़

Chandigarh News:सब सेट है… निगम की कार्रवाई के एक घंटे बाद फिर सज गईं दुकानें – Everything Is Set… Shops Were Back In Place Just An Hour After The Municipal Corporation’s Action

November 4, 2026


चंडीगढ़। सब सेट है…! जीएमसीएच-32 के बाहर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम की कार्रवाई का असर महज एक घंटे तक रहा। टीम के लौटते ही दुकानदारों ने फिर से अपनी अस्थायी दुकानें सजा लीं। दोपहर 12:30 बजे तक अस्पताल के बाहर पहले जैसे हालात बन गए। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बरकरार रही। मंगलवार को अमर उजाला ने अस्पताल के बाहर अतिक्रमण और मरीजों को हो रही परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बुधवार सुबह निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध दुकानों को हटाया। हालांकि, टीम के जाते ही दोबारा दुकानें लगने से कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो गए।

अस्पताल कर्मचारियों और आसपास के लोगों का कहना है कि यदि निगम की टीम सख्ती से कार्रवाई करे तो दुकानदार दोबारा कब्जा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने इस स्थिति के पीछे मिलीभगत की आशंका भी जताई।

कोट…

वीरवार को दोबारा टीम भेजी जाएगी। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो कुछ दिनों तक जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 के बाहर लगातार जांच और निगरानी की जाएगी ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो। – अविकेश गुप्ता, जॉइंट कमिश्नर नगर निगम

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X