शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
25 KM माइलेज, 6 एयरबैग…इस दिवाली घर लाइए बेस्ट ऑटोमैटिक हैचबैक! कीमत मात्र ₹4,77,400 से शुरू
ऑटो

25 KM माइलेज, 6 एयरबैग…इस दिवाली घर लाइए बेस्ट ऑटोमैटिक हैचबैक! कीमत मात्र ₹4,77,400 से शुरू

November 4, 2026


होमफोटोऑटोकार

इस दिवाली घर लाइए बेस्ट ऑटोमैटिक हैचबैक! कीमत मात्र ₹4,77,400 से शुरू

Last Updated:

दिवाली पर नई कार खरीदने का प्लान है और बार-बार क्लच-गियर बदलने की झंझट से बचना चाहते हैं? तो बाजार में कई किफायती Automatic Hatchbacks मौजूद हैं, जिन्हें कम बजट में घर लाया जा सकता है. Maruti S-Presso और Alto K10 जैसी कारों की शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है. वहीं Renault Kwid, Celerio और Swift भी अच्छे विकल्प हैं. जानिए इन 5 कारों की कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी डिटेल.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

Maruti Suzuki S-Presso: इसके ऑटोमैटिक (AGS) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹4,77,400 से शुरू होती है. इसका डिजाइन मिनी-एसयूवी से इंस्पायर्ड है, जिसमें बॉक्सी स्टांस, हाई बोनट लाइन और 180mm का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. केबिन के अंदर हाई-सीटिंग पोजिशन से बेहतरीन रोड विजिबिलिटी मिलती है. साथ ही इसके बीच में दिया गया सर्कुलर सेंटर कंसोल इंटीरियर को काफी यूनिक लुक देता है.

कार में 7-इंच का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट, डुअल फ्रंट एयरबैग और ABS के साथ EBD मिलता है. ये 1.0-लीटर K10C पेट्रोल इंजन (67 PS / 89 Nm) से लैस है. 5-स्पीड ऑटोमैटिक (AGS) गियरबॉक्स के साथ ये कार लगभग 25.30 kmpl का क्लेम्ड माइलेज देती है.

Renault Kwid: इसके ऑटोमैटिक (AMT) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹4,89,900 से शुरू होती है. डिजाइन के मामले में ये अपने सेगमेंट की सबसे बोल्ड और स्पोर्टी दिखने वाली हैचबैक है, जिसमें स्प्लिट-हेडलैंप सेटअप, रूफ रेल्स और शानदार बॉडी क्लैडिंग दी गई है. इंटीरियर में स्पोर्टी डुअल-टोन थीम मिलती है. इसमें 279 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और बेहतर लेगरूम मिलता है, जो डेली कम्यूट के लिए काफी प्रैक्टिकल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

क्विड में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आसान रोटरी डायल गियर-नॉब मिलता है. सेफ्टी फ्रंट पर डुअल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. इसमें 1.0 लीटर 3-सिलेंडर SCe पेट्रोल इंजन (68 PS / 91 Nm) आता है. 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ इसका क्लेम्ड माइलेज लगभग 22.3 kmpl है.

Maruti Suzuki Alto K10: ये देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारों में से एक है, जिसके AGS वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹4,97,400 से शुरू होती है. इसका डिजाइन काफी स्लीक और कॉम्पैक्ट है, जिसमें बड़ी हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल और स्वीपबैक हेडलैंप्स मिलते हैं. छोटे साइज के कारण इसे तंग गलियों और भारी ट्रैफिक में चलाना आसान है. इसका ऑल-ब्लैक इंटीरियर लेआउट काफी सिंपल और यूजर-फ्रेंडली रखा गया है.

इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4 स्पीकर्स, डिजिटल स्पीडोमीटर, की-लेस एंट्री और फ्रंट पावर विंडोज जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं. इसमें 1.0 लीटर K10C DualJet पेट्रोल इंजन (67 PS / 89 Nm) मिलता है. 5-स्पीड AGS ट्रांसमिशन के साथ Alto K10 लगभग 24.90 kmpl का माइलेज निकालती है.

Maruti Suzuki Celerio: इसके ऑटोमैटिक (AGS) वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत ₹5,63,400 से शुरू होती है. 3D ऑर्गेनिक स्कल्प्टेड डिजाइन लैंग्वेज के कारण इसका लुक काफी मॉडर्न और कर्वी दिखता है. अपनी चौड़ाई और लंबे व्हीलबेस के चलते इसका केबिन काफी स्पेशियस है, जहां 5 पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं. साथ ही इसमें 313 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है.

सेलेरियो में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, 7-इंच टचस्क्रीन, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट और ABS-EBD मिलते हैं. कार में 1.0-लीटर K10C पेट्रोल इंजन (67 PS / 89 Nm) लगा है. आइडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक के साथ इसका AGS वेरिएंट 26.68 kmpl तक का माइलेज देता है, जो इसे भारत की सबसे फ्यूल-एफिशिएंट ऑटोमैटिक पेट्रोल कार बनाता है.

Maruti Suzuki Swift: इसके ऑटोमैटिक (AGS) वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत ₹7,12,900 से शुरू होती है. नई जनरेशन में इसका स्पोर्टी डिजाइन और शार्प हो गया है, जिसमें ग्लॉस-ब्लैक फ्रंट ग्रिल, बूमरैंग LED DRLs और मस्कुलर शोल्डर लाइन्स मिलती हैं. इसका ड्राइवर-ओरिएंटेड ऑल-ब्लैक इंटीरियर काफी प्रीमियम अहसास देता है और बेहतर व्हीलबेस के चलते केबिन में शानदार लेगरूम और कंफर्ट मिलता है.

स्विफ्ट में 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के मामले में इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट और रियर कैमरा दिया गया है. इसमें नया 1.2 लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन (82 PS / 112 Nm) मिलता है. 5-स्पीड AGS ट्रांसमिशन के साथ ये कार लगभग 25.75 kmpl का शानदार माइलेज देती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X