Chandigarh News:सीसीईटी के प्रो. सुनील सिंह बने सीएसटीटी अध्यक्ष – Prof. Sunil Singh Of Ccet Becomes Cstt Chairman
फोटो सहित
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) के प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह को वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग (सीएसटीटी), नई दिल्ली का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यूपीएससी की सिफारिश और कैबिनेट की नियुक्ति समिति की स्वीकृति के बाद उन्हें तीन साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्यूरो
