Chandigarh News:24 घंटे में बदला एसडीपीओ सेंट्रल, लक्ष्य ने नहीं संभाली कुर्सी; पूनम को कमान – Sdpo Central Replaced Within 24 Hours; Lakshya Did Not Take Charge; Command Handed To Poonam
खबर में कोट होना जरूरी है…….
24 घंटे में बदला एसडीपीओ सेंट्रल, लक्ष्य ने नहीं संभाली कुर्सी
लक्ष्य पांडे से क्राइम, एएनटीएफ समेत कई अहम चार्ज वापस, डीएसपी लाइंस लगाया
या
24 घंटे में पलटी एसडीपीओ सेंट्रल की तैनाती, लक्ष्य पांडे ने नहीं संभाली कुर्सी
बुधवार शाम लक्ष्य पांडे को दी थी जिम्मेदारी, वीरवार दोपहर नए आदेश जारी
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस में एसडीपीओ सेंट्रल की कुर्सी को लेकर 24 घंटे के भीतर ऐसा घटनाक्रम हुआ कि पुलिस मुख्यालय में दिनभर हलचल रही। बुधवार शाम दानिप्स कैडर के डीएसपी लक्ष्य पांडे को एसडीपीओ सेंट्रल नियुक्त किया गया लेकिन उन्होंने पदभार नहीं संभाला। अगले ही दिन वीरवार दोपहर पुलिस मुख्यालय ने नए आदेश जारी कर चंडीगढ़ कैडर की डीएसपी पूनम दिलावरी को सेंट्रल डिविजन की कमान सौंप दी। इतना ही नहीं, लक्ष्य पांडे से क्राइम, एएनटीएफ, कंप्यूटर एवं आईटी, कम्युनिकेशन और ट्रैफिक समेत कई अहम जिम्मेदारियां वापस लेकर उन्हें डीएसपी लाइंस लगा दिया गया। अब उनके पास केवल ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। एसडीपीओ सेंट्रल की नियुक्ति के साथ ही जिम्मेदारियों में हुए इस बड़े फेरबदल ने पुलिस विभाग में चर्चाओं को तेज कर दिया है।
सुबह तक होता रहा ज्वाइनिंग का इंतजार
एसडीपीओ सेंट्रल रहे डीएसपी रामगोपाल को पदोन्नति के बाद एसपी सिटी की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद खाली हुए पद पर बुधवार शाम लक्ष्य पांडे की नियुक्ति के आदेश जारी हुए थे। उन्हें एसडीपीओ सेंट्रल के साथ डीएसपी पीसीसीसी और डीएसपी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था। विभागीय सूत्रों के अनुसार, लक्ष्य पांडे ने नई जिम्मेदारी संभालने से इन्कार कर दिया। वीरवार सुबह उनके कार्यालय में पदभार ग्रहण करने का इंतजार होता रहा, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। हालांकि, इसके पीछे की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई।
कई अहम विभागों का चार्ज वापस
लक्ष्य पांडे के पास पहले क्राइम, एएनटीएफ, कंप्यूटर एवं आईटी, कम्युनिकेशन, ट्रैफिक (रोड सेफ्टी आरएंडडी), पीएलडब्ल्यूसी एवं पीसीसी, पीआरओ और सोशल मीडिया सेल की जिम्मेदारियां थीं। इसके अलावा ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त प्रभार भी था। नए आदेश में उन्हें इन जिम्मेदारियों से हटाकर डीएसपी लाइंस लगाया गया है। ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त प्रभार उनके पास रहेगा।
पूनम दिलावरी को दो और विभागों का जिम्मा
डीएसपी लाइंस के साथ ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं पूनम दिलावरी को अब एसडीपीओ सेंट्रल नियुक्त किया गया है। उनके पास डीएसपी पीसीसीसी और डीएसपी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इससे पहले डीएसपी एसपीएस सोंधी के हटने और रामगोपाल के एसपी सिटी बनने के बाद सेंट्रल डिविजन की जिम्मेदारी को लेकर चंडीगढ़ कैडर के चार डीएसपी के नाम चर्चा में थे।
लक्ष्य पांडे बोले- प्रशासनिक फैसला है
पूरे घटनाक्रम पर लक्ष्य पांडे ने कहा कि यह प्रशासनिक फैसला है। मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता। आदेशों के तहत जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।
