Chitrakoot News:खरीफ के बकाया दावों का दो दिन में सत्यापन – Verification Of Outstanding Kharif Claims Within Two Days
चित्रकूट। डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने की।
डीएम ने बताया कि खरीफ में मिले 3312 स्वीकृत दावों में से 2669 का सर्वे पूरा हो चुका है। शेष दावों का शत-प्रतिशत सत्यापन दो दिन में पूरा कर पात्र किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाई जाए।
चकबंदी गांवों के लंबित आवेदन भी तत्काल निपटाने के निर्देश दिए। रबी 2026-27 में गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों आदि फसलों का अधिकतम बीमा कराने पर जोर दिया गया। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाने और जनसेवा केंद्रों से गैर-ऋणी किसानों को जोड़ने को कहा गया।
बैंक को कट ऑफ तिथि से पहले केसीसी धारकों का प्रीमियम काटकर डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर देने को कहा गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा, अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक, प्रबंधक फसल बीमा कंपनी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
