बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:आग से छप्पर में बंधी भैंस की मौत, दंपती और बेटा झुलसा – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:आग से छप्पर में बंधी भैंस की मौत, दंपती और बेटा झुलसा – Unnao News

November 18, 2026


unnao news

आग से झुलसा वीरेंद्र। संवाद
– फोटो : Archive

बीघापुर। बारासगवर थाना क्षेत्र के दूलीखेड़ा गांव में मंगलवार सुबह छप्पर में आग लगने से एक भैंस की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरी झुलस गई। आग बुझाने में गृहस्वामी दंपती और बेटा भी झुलस गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों और ट्यूबवेल की मदद से आग पर काबू पाया।

बारासगवर थाना क्षेत्र के दूलीखेड़ा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोमवार रात सो गए। मंगलवार सुबह अचानक घर में रखा छप्पर जलने लगा। आग की चपेट में आने से छप्पर के नीचे बंधी दो भैंसें झुलस गईं। इसमें से एक की मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान तेज लपटों से वीरेंद्र, उनकी पत्नी गीता और बेटा अंकित (17) गंभीर रूप से झुलस गए। पड़ोसियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, साथ ही ट्यूबवेल सहित अन्य संसाधनों से आग पर काबू पाया।

आग से घर में रखी खाद्यान्न सामग्री, दो बाइकें और कपड़े जल गए। लेखपाल आनंद सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया। लेखपाल ने बताया कि करीब ढाई लाख रुपये का सामान जल गया है, एक भैंस की मौत हुई है। वीरेंद्र के झुलसे बेटे अंकित का फतेहपुर जिले के ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट आने के बाद तत्काल परिवार को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

आग से झुलसा वीरेंद्र। संवाद

आग से झुलसा वीरेंद्र। संवाद– फोटो : Archive

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X