शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chitrakoot News:खाद दुकानों पर छापा, चार के लाइसेंस निलंबित – Raids On Fertilizer Shops, Licenses Of Four Suspended
चित्रकूट

Chitrakoot News:खाद दुकानों पर छापा, चार के लाइसेंस निलंबित – Raids On Fertilizer Shops, Licenses Of Four Suspended

November 13, 2026


Raids on fertilizer shops, licenses of four suspended

फोटो न- 13 सीकेटीपी15 उर्वरक दुकान में अ​भिलेख देखते कृ​षि अ​धिकारी। संवाद

चित्रकूट। कृषि विभाग की टीम ने कर्वी तहसील क्षेत्र में खाद की दुकानों पर छापा डाला। अभिलेखों की जांच में दस्तावेज अधूरे मिले और स्टॉक बोर्ड भी नहीं पाया गया। इन खामियों के चलते चार फुटकर उर्वरक बिक्री केंद्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कर्वी तहसील क्षेत्र में विभागीय टीम ने खाद दुकानों का निरीक्षण किया गया था। निलंबित दुकानों में शिवहरे ट्रेडर्स भंडार भरतकूप, भरतजी खाद बीज भंडार भरतकूप कस्बा, अमन खाद बीज भंडार सीतापुर और जंक्शन केंद्र वन शॉप खाद बीज भंडार शिवरामपुर शामिल हैं।

इन सभी केंद्रों पर अभिलेख अधूरे पाए गए थे। साथ ही, इन पर स्टॉप बोर्ड भी नहीं लगे थे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित किए गए। अन्य दुकानों में नियमानुसार कार्य पाया गया। विभाग ने सभी को नियमों के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X