Deoria News:कपरवार-रुद्रपुर मार्ग का चौड़ीकरण तेज – Widening Of Kaparwar-rudrapur Road Gains Momentum
बरहज। कपरवार-रुद्रपुर मार्ग के चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को कपरवार से सड़क पर पिचिंग कार्य शुरू करा दिया गया। करीब 73 करोड़ रुपये की लागत से 16 किमी लंबी सड़क को 10 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। इसके पूरा होने से देवरिया और कुशीनगर के लोगों को वाराणसी व मऊ आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क पर गिट्टी बिछाने और दबाने के बाद पिचिंग कराई जा रही है। वहीं, महेन से रुद्रपुर तक डीबीएम कार्य चल रहा है। पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता पंकज शाह ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो छह माह में सड़क का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। के
