बिहार:अनंत सिंह की बेटी का आज तिलकोत्सव, दूल्हे को देंगे डिफेंडर; पटना में कहां पर खास तैयारी? – Grand Tilak Ceremony Of Anant Singh’s Daughter Shivangi Singh In Patna Today

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश से हो रही है।
November 20, 2026

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश से हो रही है।
मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह का शुभ तिलकोत्सव शुक्रवार को पटना के दानापुर स्थित दी ऑर्गेनो रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर रिसॉर्ट को भव्य तरीके से सजाया गया है। मेहमानों के स्वागत, खानपान और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि तिलकोत्सव में करीब पांच हजार खास मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। बिहार की राजनीति से जुड़े कई नेताओं, विधायकों और मंत्रियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। विधायक अनंत सिंह अपने तीनों बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ समारोह में शामिल होंगे। इस आयोजन का एक खास आकर्षण दूल्हे ऋषिकेश कुमार को दी जाने वाली डिफेंडर गाड़ी होगी। अनंत सिंह तिलकोत्सव के मौके पर उन्हें यह गाड़ी भेंट करेंगे।
अमेरिका से एमबीए कर चुके हैं होने वाले दामाद
शिवांगी सिंह की शादी पटना जिले के बिहटा स्थित कृष्णानगर निवासी रणविजय सिंह के बेटे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुई है। ऋषिकेश के पिता सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं। ऋषिकेश ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है और पिछले कई वर्षों से अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं। शादी से पहले बिहटा में उनके परिवार के नवनिर्मित आवास पर गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका है।
25 नवंबर को पैतृक गांव नदवां में होगी शादी
तिलकोत्सव के बाद शादी से जुड़ी रस्में भी शुरू हो जाएंगी। 23 नवंबर को हल्दी और 24 नवंबर को मेहंदी एवं संगीत का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 25 नवंबर को बाढ़ क्षेत्र स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। विवाह समारोह के लिए गांव में दस बीघे से अधिक जमीन पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। आयोजन में करीब पांच लाख लोगों के लिए भोज का इंतजाम किया जा रहा है।
25 बीघा में बन रहा जयमाला स्थल, आधा दर्जन हेलीपैड तैयार
शादी को लेकर नदावां में बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। गांव में करीब आधा दर्जन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। वहीं, लगभग 25 बीघा जमीन पर जयमाला के लिए मंडप और मेहमानों के भोजन के लिए स्टॉल तैयार किए जा रहे हैं। गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर घुड़दौड़ के लिए अलग मैदान भी बनाया गया है।
November 20, 2026
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बिहार से भर्ती से जुड़ी अहम खबर है। बिहार विधान परिषद सचिवालय ने तीन अलग-अलग पदों पर निकाली गई 52 रिक्तियों की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। हैरानी की बात यह है कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा और अन्य चरणों के बाद अंतिम […]
November 19, 2026
दुर्घटनाग्रस्त कार की हालत से हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। विस्तार गुरुवार की रात राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर […]
November 19, 2026
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक व्यक्ति के एक साथ मंत्री, सहायक प्राध्यापक और विधान पार्षद के पद पर रहने को लेकर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने संविधान और नियमों की अनदेखी करते हुए नौ […]
