रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देवरिया

Deoria News:दुष्कर्म के मामले का वांछित गिरफ्तार – Wanted Person In Rape Case Arrested

November 24, 2026


देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित को सोमवार को कसया ढाला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजेश चौरसिया के रूप में हुई है। उसकी उम्र 51 वर्ष है। पुलिस उसे काफी समय से तलाश रही थी।

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के निर्देशन और सीओ सिटी की निगरानी में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी पर सदर कोतवाली में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X