Deoria News:मईल चौराहे से पिपरा दवन तक कुत्ते ने 12 लोगों को काटा – A Dog Bit 12 People Between Mail Intersection And Pipra Dawan
मईल। शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते ने मईल चौराहे से पिपरा दवन गांव तक 12 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायलों को भागलपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सात लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
बताया जा रहा है कि इस कुत्ते ने बकुची निवासी ओमप्रकाश, मईल निवासी आयुष, तीन वर्षीय इनीता, माया देवी और अनुपम को काटा। नरसिंहडाढ़ निवासी पंकज भी घायल हुए। इसके बाद कुत्ता पिपरा दवन गांव पहुंचा। वहां पूनम देवी, नीरज, शहजादी और मनी की एक वर्षीय पुत्री को भी शिकार बनाया।
घटना की सूचना मिलते ही कुत्ते को पकड़ने के लिए पशुपालन विभाग की टीम के साथ दो सफाई कर्मचारी लगाए गए। भागलपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी रामश्याम सिंह ने बताया कि शाम तक कुत्ते की तलाश की गई। हालांकि, वह पकड़ में नहीं आया। कुछ ग्रामीणों ने जानकारी दी कि रात में लोगों ने कुत्ते को मार दिया।
