Deoria News:महिलाओं को किया जागरूक – Raised Awareness Among Women
देवरिया। एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर मंगलवार को जिलेभर में मिशन शक्ति फेज-6.0 और शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, पंफलेट बांटकर हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बघौचघाट थाने की टीम ने पकड़ियार गांव, मईल पुलिस ने मईल चौराहा और बरियारपुर पुलिस ने विशुनपुर कला स्थित बैंक परिसर में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और छात्राओं को आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। संवाद
