रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देवरिया

Deoria News:राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करने देवरिया के चार विद्यार्थी वाराणसी रवाना – Four Students From Deoria Leave For Varanasi

November 27, 2026


देवरिया। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिले के चार विद्यार्थी बृहस्पतिवार शाम ट्रेन से वाराणसी रवाना हुए। प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक वाराणसी स्थित शियेट पब्लिक स्कूल, लमही के निकट आयोजित होगी। इसमें चयनित विद्यार्थी जनवरी के प्रथम सप्ताह में छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करेंगे।

चार नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बीआरडी पीजी कॉलेज के प्रोफेसरों के मूल्यांकन के बाद एसबीटी पब्लिक स्कूल की आफिया नसीम और प्राची जायसवाल, युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सौम्या त्रिपाठी (सीनियर वर्ग) तथा ईशारा पब्लिक स्कूल के आयुष मिश्र (जूनियर वर्ग) का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ था। ये विद्यार्थी प्रतियोगिता में अपने वैज्ञानिक शोध और परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। सभी बच्चे शिक्षिका रजनी मिश्रा और जिला समन्वयक उपेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में रवाना हुए। स्टेशन पर अभिभावकों और विद्यालयों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X