Deoria News:16 घंटे बाद 25 गांवों में बहाल हुई बिजली आपूर्ति – Power Supply Restored In 25 Villages After 16 Hours
रामपुर बुजुर्ग। बारिश के चलते बनकटिया उपकेंद्र से जुड़े 65 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार की शाम करीब 7:30 बजे गुल हुई बिजली 16 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह 11 बजे के बाद इंगुरी फीडर के 25 गांवों में बहाल हो सकी। वहीं सोहनपुर फीडर के 40 गांवों में देर शाम तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
बिजली नहीं रहने से इन्वर्टर जवाब दे गए। मोबाइल चार्जिंग और पेयजल का संकट भी गहरा गया। मोटर नहीं चलने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली निगम के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि मेन लाइन में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। खराबी दूर कर बिजली बहाल कर दी गई है। संवाद
