अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली से अपना ‘ऑरा इंडिया टूर’ शुरू कर दिया है। इस टूर के तहत उनका सबसे पहला कॉन्सर्ट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस कॉन्सर्ट में भारी भीड़ जमा हुई। यहां कई खूबसूरत पल देखने को मिले। दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ एक पोस्ट लिखी है।
Diljit Dosanjh Thanks To Delhi Fans For Support His Aura India Tour 2026 Concert – Entertainment News: Amar Ujala
दिलजीत ने लिखी शायरी
पोस्ट शेयर करते हुए पंजाबी गायक ने इसके कैप्शन में लिखा ‘दिल्ली के फैंस आप लोगों का बहुत शुक्रिया। आप हमेशा सपोर्ट करते हो। इंडिया टूर जब भी शुरू होगा, यहीं से शुरू होगा। वो कहते हैं ना ‘मुद्दई लाख बुरा चाहें तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर ए खुदा होता है।”
यूजर्स ने की दिलजीत की तारीफ
दिलजीत की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा ‘दिलजीत जी आपने दिल जीत लिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘यह सिंह बहुत स्टाइलिश है।’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘पा जी दिल्ली में इतना अच्छा कॉन्सर्ट करने के लिए धन्यवाद।’ चौथे यूजर ने लिखा ‘बिना किसी शक के मैं कहता हूं कि आप भारत के सबसे बड़े स्टार हैं।’




