रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Etah News:कार में शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 125 पर कार्रवाई – Police Crack Down On Those Drinking Alcohol In Cars; Action Taken Against 125 Individuals
एटा

Etah News:कार में शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 125 पर कार्रवाई – Police Crack Down On Those Drinking Alcohol In Cars; Action Taken Against 125 Individuals

November 27, 2026


एटा। सार्वजनिक स्थानों और कार के अंदर व बोनट पर बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार रात ऑपरेशन कार बार चलाया। अभियान के दौरान जिलेभर में 125 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि 24 वाहनों के चालान और सीज करने की कार्रवाई की गई।

एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि बुधवार रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों और कार के अंदर व बोनट पर शराब का सेवन करते मिले 125 लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई।

कोतवाली नगर पुलिस ने 17, कोतवाली देहात ने 14, बागवाला ने पांच, मिरहची ने चार, पिलुआ ने 15, मारहरा ने 11 और सकरौली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इसी तरह अवागढ़ में पांच, निधौली कलां में चार, जलेसर में 10, जैथरा में चार, नयागांव में चार, राजा का रामपुर में पांच, जसरथपुर में तीन, अलीगंज में 10, रिजोर में दो, सकीट में सात और मलावन में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 24 वाहनों के चालान और सीज करने की कार्रवाई भी की गई।

एएसपी ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन नहीं करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X