रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Etah News:गोद भराई की खुशियां मातम में बदलीं, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया – The Joy Of A Baby Shower Turned Into Mourning; The Protective Presence Of A Father Was Lost To Innocent Children
एटा

Etah News:गोद भराई की खुशियां मातम में बदलीं, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया – The Joy Of A Baby Shower Turned Into Mourning; The Protective Presence Of A Father Was Lost To Innocent Children

November 27, 2026


The joy of a baby shower turned into mourning; the protective presence of a father was lost to innocent children.

हादसे के बाद दो हिस्सो में बंटा लोडर। स्रोत ग्रामीण

एटा। तेजवीर के परिवार में शुक्रवार को खुशियों का माहौल होने वाला था। 27 नवंबर को चचेरी बहन की गोद भराई की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। बृहस्पतिवार को हुए हादसे ने सब कुछ बदल दिया। परिवार में अब मातम पसरा है। इधर तेजवीर की मौत से उनकी दो और बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। हादसे के बाद गोद भराई का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया।

गांव कठौली निवासी कन्हैयालाल ने बताया कि तेजवीर राजमिस्त्री था। उसकी शादी शादी करीब 11 वर्ष पहले अमांपुर निवासी तारा के साथ हुई थी। उनके परिवार में साढ़े आठ साल की बेटी गुंजन और आठ माह की बेटी रूबी भी है। हादसे में तीन वर्षीय गीता और चार वर्षीय युवराज की मौत हो गई। पति और दो बच्चों की मौत के बाद पत्नी तारा को रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर अब दोनों बेटियों के सिर से भी पिता का साया उठ गया है। तेजवीर दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटे थे। परिवार के लिए वह सहारा थे। एक साथ पिता, बेटे और बेटी की मौत से परिजन बदहवास हैं। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। जिस घर में गोद भराई की रस्म की तैयारियां चल रही थीं वहां अब अपनों को खोने का गम है।

हादसे के बाद दो हिस्सो में बंटा लोडर। स्रोत ग्रामीण

हादसे के बाद दो हिस्सो में बंटा लोडर। स्रोत ग्रामीण

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X