Etawah News:भैया दूज पर ट्रेनों और बसों में रही मारामारी – Rush And Overcrowding On Trains And Buses On Bhai Dooj
फोटो 41::::इटावा बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
फोटो 42:::::चौधरी पेट्रोल पंप तिराहे पर एक घंटे से बस का इंतजार करता दिव्यांग ब्रजेश। संवाद
फोटो 43::::भरथना स्टेशन पर खड़ी मैमो ट्रेने में चढ़ने के लिए मशक्कत करते यात्री। संवाद
भैया दूज पर ट्रेनों और बसों में रही मारामारी, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली जगह
क्रॉसर
200
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/भरथना। भैया दूज के पर्व पर बुधवार को घर पहुंचने की जल्दी में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के बस स्टैंड से लेकर प्रमुख तिराहों और रेलवे स्टेशनों तक यात्रियों की भीड़ नजर आई। बसों की कमी के चलते लोग घंटों तक वाहनों का इंतजार करते रहे, वहीं ट्रेनों में भी सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी की स्थिति बनी रही। पर्व पर भाइयों के घर पहुंचने की जल्दी में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी।
बिधूना से लौटे ब्रजेश को शिकोहाबाद जाना था, लेकिन काफी देर तक बस नहीं मिली। वह करीब एक घंटे तक बस का इंतजार करते रहे। इसी तरह अवधेश अपने परिवार के साथ गांव से लौटकर आगरा जाने के लिए चौधरी पेट्रोल पंप तिराहे पर करीब 30 मिनट तक खड़े रहे, लेकिन उन्हें भी बस नहीं मिली। ऐसे कई यात्री बसों के इंतजार में इधर-उधर भटकते नजर आए। शहर के बस स्टैंड के अलावा अलग-अलग मार्गों और तिराहों पर भी यात्रियों की भीड़ जमा रही। बसों के पर्याप्त संचालन नहीं होने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। एआरएम अमित कुमार ने बताया कि दोज को देखते हुए अतिरिक्त बसें भी लगाई गई थीं, लेकिन शाम तक कुछ बसें जाम में फंसने की वजह से देरी से लौट पाईं। इसलिए यात्रियों को कुछ देर के लिए इंतजार करना पड़ा था।
उधर, भरथना रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य यात्री भाइयों के घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचने लगे। प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन और चार पर यात्रियों की भीड़ जमा रही। यात्री आगरा से लखनऊ की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और कानपुर से अलीगढ़ तक जाने वाली मेमू ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए आपाधापी मच गई। पहले से ही यात्रियों से भरी ट्रेनों में जगह पाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बुधवार शाम अलीगढ़ से गोविंदपुरी जाने वाली मेमू फास्ट पैसेंजर के भरथना स्टेशन पहुंचने पर भी यही स्थिति देखने को मिली। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके। बाद में उन्हें पीछे से आ रही गोमती एक्सप्रेस का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। ट्रेनों में भीड़ के चलते महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को चढ़ने-उतरने में परेशानी हुई।
स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ के सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मी प्लेटफार्मों पर यात्रियों की आवाजाही और भीड़ पर नजर बनाए रहे। हालांकि बसों की कमी और ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के चलते त्योहार पर घर पहुंचने की खुशी के बीच यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
