शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

Etawah News:सरसईनावर गांव में एंटी लार्वा का दवा का किया छिड़काव – Anti-larval Treatment Was Sprayed In Sarsainawar Village

October 30, 2026


इटावा। संचारी अभियान के तहत जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में गांव-गांव अभियान चलाकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही लोगों को घर के आसपास साफ-सफाई व गंदगी एकत्र न करने की अपील की जा रही है। बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन सिंह ने संचारी अभियान की हकीकत जानने को कई गांवों का निरीक्षण कर हकीकत देखी।

इसमें ब्लॉक ताखा की ग्राम पंचायत सरसई नावर व दूधा में संचारी अभियान को देखा। सबसे पहले उन्होंने सरसईनावर सीएचसी सरसई नावर को निरीक्षण किया। यहां दवा वितरण समेत आने वाले मरीजों की जानकारी ली। साथ ही यहां अभी तक निकले डेंगू की जानकारी व उसकी ताजा स्थिति की जानकारी ली। छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के लिए सीएचसी अधीक्षक से कहा।

इसी गांव में कुछ जगह गंदगी मिलने पर सचिव को सफाई करवाकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करवाया गया। इसी तरह दुधा गांव में घर जाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जानकारी ली गई। साथ ही दवा आदि के बारे में पूछा गया। बाद में गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X