Explainer: दिवाली में कब हुई ‘पटाखों’ की एंट्री? कैसे बना यह जश्न का हिस्सा, पहले कैसे मनता था रोशनी का त्योहार?
Last Updated:
दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ रहा है. GRAP-III लागू हो चुका है और दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर बहस तेज है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पटाखे दिवाली की शुरुआत से ही इस त्योहार का हिस्सा नहीं थे? इनका आविष्कार चीन में हुआ था और भारत में आतिशबाजी के प्रमाण 15वीं सदी से मिलते हैं. फिर दिवाली से इनका रिश्ता कैसे जुड़ा?
दिवाली की रोशनी और उत्सव में कब और कैसे हुई ‘पटाखों’ की एंट्री? (फोटो- AI)
दिल्ली में 6 नवंबर से GRAP III लागू हो गया है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपनी सुनवाई में कहा, दिवाली और दूसरे त्योहारों पर प्रदूषण रोकने के लिए सिर्फ कोर्ट के आदेश और पुलिस की तैनाती काफी नहीं है. इसे जन आंदोलन बनाना होगा. दिल्ली-NCR में AQI 400 के करीब पहुंच चुका है. इसमें गाड़ियों का धुआं बड़ी वजह है और सड़कों पर बंपर ट्रैफिक हालात खराब कर रहा है. लेकिन चिंता की बात ये है कि अभी दिवाली का सेलीब्रेशन शुरू भी नहीं हुआ है. 8 नवंबर को जब दिवाली पर लोग पटाखे जलाएंगे तो प्रदूषण के हालात क्या होंगे ये सोच कर ही डर लग रहा है. एक तरफ कई लोग पटाखों को उत्सव का जरूरी हिस्सा बताते हैं तो वहीं कई लोग इस बात पर भी सवाल उठाते हैं कि ‘दिवाली का असली अर्थ श्रीराम के स्वागत रोशनी से करना है तो ये पटाखों का धुंआ कहां से आया? पर इस सबके बीच सवाल उठता है कि आखिर दिवाली के जश्न में पटाखों की एंट्री आखिर कब से हुई? क्या सदियों से यही प्रथा चलती आ रही है? या बाजार ने त्योहार के बीच इसे एक ‘जरूरत’ की तरह हमारे बीच पेश कर दिया है.
आगे हम इसके बारे में बात करें और पटाखों के भारतीय संस्कृति से तालमेल की बात करें, उससे पहले ये जानना जरूरी है कि ‘पटाखे’ या आतिशबाजी भारतीय नहीं है. इसकी खोज चीन में हुई थी.
चीन से दुनिया में पहुंची आतिशबाजी
‘हॉरनीमेन म्यूजियम ऐंड गार्डन’ के लेख ‘वेयर डू फायदवर्क्स कम फ्रॉम?’ में बताया गया है कि आतिशबाजी की शुरुआत चीन से मानी जाती है. लगभग 2000 साल पहले वहां लोग बांस के खोखले टुकड़ों को आग में डालते थे और वो तेज आवाज के साथ वह फट जाता था. वो इस आवाज से बुरी आत्माएं और नकारात्मक शक्तियां दूर भगाते थे. बाद में 9वीं सदी के आसपास चीनी रसायनविदों ने बारूद (Gunpowder) की खोज की. इसे बनाने में शोरा (Saltpetre), गंधक (Sulphur) और कोयले का इस्तेमाल होता था. इसी बारूद को बांस की नलियों और बाद में कागज की नलियों में भरकर जलाया जाने लगा. यहां से पटाखों और आतिशबाजी का विकास हुआ. क्योंकि चीन में इससे जुड़ी धार्मिक मान्यता थी, तो धीरे-धीरे इन पटाखों का इस्तेमाल धार्मिक आयोजनों, त्योहारों और शाही समारोहों में होने लगा. चीन से ही ये आतिशबाजी व्यापार के रास्ते दुनिया के दूसरे हिस्सों में पहुंची.
आतिशबाजी की शुरुआत चीन से मानी जाती है. (फोटो साभार रॉयटर्स)
हालांकि जब ये आतिशबाजी भारत पहुंची तो भारतीयों ने इसमें अपने तरीके से विकसित किया. 1497 से 1539 के बीच लिखे गए संस्कृत ग्रंथ कौतुकचिंतामणि में आतिशबाजी के मिश्रण तैयार करने की विधियों का उल्लेख मिलता है. यानी भारत में आतिशबाजी की तकनीक को स्थानीय संसाधनों के हिसाब से विकसित भी किया गया था.

दीपिका शर्मा पिछले 7 सालों से News18 Hindi से जुड़ी हुई हैं और इन दिनों ‘नॉलेज’ सेक्शन के लिए देश-दुनिया की खबरों पर डिटेल और लॉन्ग-रीड आर्टिकल्स लिखने में माहिर हैं. इतिहास के पन्नों …
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login
