रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:जयप्रकाश बने एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष – Jayprakash Becomes District President Of The Sc Morcha

November 29, 2026


फरीदाबाद। जयप्रकाश मास्टर को भाजपा एससी मोर्चा फरीदाबाद महानगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। वहीं, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मास्टर ने विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X