रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:लगातार दूसरे दिन देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा बल्लभगढ़ – Ballabgarh Remained The Most Polluted City In The Country For The Second Consecutive Day

November 28, 2026


एक्यूआई 333 पर पहुंचा, आंखों में जलन से बढ़ाई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी बल्लभगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से शाम चार बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, बल्लभगढ़ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में रहा। वहीं, फरीदाबाद का औसत एक्यूआई 240 दर्ज किया गया।

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा। सेक्टर-30 में एक्यूआई 273 तक पहुंच गया, जबकि सेक्टर-11 में 261 और एनआईटी में 210 दर्ज किया गया। पड़ोसी जिले पलवल में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही। यहां एक्यूआई 124 दर्ज किया गया।

लोगों को हो रही परेशानी

प्रदूषण के बढ़ते स्तर से शहरवासियों की परेशानी बढ़ रही है। सुबह और शाम के समय बाहर निकलने वाले लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। लगातार खराब होती हवा के बीच लोग प्रदूषण से राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X